Society

सेहरी-इफ्तार की तैयारी में जुटे मुसलमान भाई

दो दिन बाद शुरू होगा माह-ए-रमजान

शहर से लेकर गांवो तक चलेगा दावत-ए-इफ्तार का दौर

संतोष कुमार गुप्ता

​मुजफ्फरपुर। दो दिन बाद मुसलमानो का पाक महिना माह-ए-रमजान शुरू होगा।बिहार सहित मुजफ्फरपुर जिले मे भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।  पवित्र माह की तैयारी मे अकलियत भाई जोर शोर से जुट गये है। मसजिदों में रमजान के नियमों के बारे में ताकिद दी दा रही है। नमाज में लोगों की तादाद भी बढ़ने लगी है। लोग अपनी दिनचर्या बदल रहे हैं। अमूमन पांचों वक्त नमाज नहीं पढ़नेवाले लोगों ने भी मसजिदों में आना शुरू कर दिया है। घरों में बच्चों को रमजान के बारे में बताया जा रहा है। सेहरी व इफ्तार के लिए सामान की खरीददारी शुरू हो चुकी है। बड़े छोटों को रमजान में रोजा रखने व अल्लाह के बताये रास्तों पर चलने की सीख दे रहे हैं। कई मोहल्लों में तराबी पढ़ाने के लिए मौलाना ठीक किये जा चुके हैं।

रमजान को लेकर मसजिदों की सफाई व रंगरोगन का काम अंतिम चरण मे है।शहर के कंपनीबाग जामा मसजिद व कमरा मोहल्ला के शिया जामा मसजिद में विशेष तैयारी की जा रही है। कई मसजिदों में गरमी से राहत के लिए फैन लगाये जा रहे हैं। लोग भी अब रमजान के लिए ढल गये हैं।बाहर आने-जाने के प्रोग्राम कैंसिल हो गये हैं। रमजान तक सिर्फ रोजा रखना व अल्लाह की इबादत करनी है. ईमानदारी व सच्चाई का पालन करते हुए इंसानियत की सेवा करने की तैयारी शुरू हो गयी है।
तिथि         सेहरी                  इफ्तार

27 मई    सुबह 3.30           शाम 6.35

28 मई    सुबह 3.29           शाम 6.35

29 मई    सुबह 3.29          शाम 6.36

30 मई    सुबह 3.28          शाम 6.36

31 मई     सुबह 3.28          शाम 6.37

1 जून      सुबह 3.28          शाम 6.37

2 जून     सुबह 3.28          शाम 6.37

3 जून     सुबह 3.27         शाम 6.37

4 जून     सुबह 3.27          शाम 6.38

5 जून     सुबह 3.27          शाम 6.38

6 जून     सुबह 3.27          शाम 6.39

7 जून     सुबह 3.26         शाम 6.39

8 जून     सुबह 3.26          शाम 6.40

9 जून     सुबह 3.26          शाम 6.40

10 जून   सुबह 3.26         शाम 6.40

11 जून    सुबह 3.26        शाम 6.41

12 जून    सुबह 3.26        शाम 6.41

13 जून   सुबह 3.26         शाम 6.42

14 जून    सुबह 3.26       शाम 6.42

15 जून   सुबह 3.26        शाम 6.42

16 जून   सुबह 3.26        शाम 6.43

17 जून   सुबह 3.26        शाम 6.43

18 जून   सुबह 3.26       शाम 6.43

19 जून   सुबह 3.26       शाम 6.43

20 जून    सुबह 3.26      शाम 6.44

21 जून    सुबह 3.27      शाम 6.44

22 जून    सुबह 3.27      शाम 6.44

23 जून    सुबह 3.27      शाम 6.44

24 जून    सुबह 3.27      शाम 6.44

25 जून    सुबह 3.27      शाम 6.45

स्रोत : मदरसा दारुल तकमील, कुरबान रोड, चंदवारा

This post was published on मई 25, 2017 12:00

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

ईवीएम में कोई डिवाइस है जो वोट को मैनिपुलेट करता है?

क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More

मार्च 27, 2024
  • Videos

होली के दिन भी स्कूल खुला देख अभिभावक परेशान…

यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More

मार्च 24, 2024
  • Videos

हार्दिक पांड्या को मिली धमकी: रोहित शर्मा के फैंस ने कहा “रेस्ट इन पीस”

रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More

मार्च 20, 2024
  • Videos

पीएम मोदी के कॉन्फिडेंस की असली वजह जानिए…

पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

रोहिणी आचार्य क्या लालू यादव की सीट पर उम्मीदवार बनेंगी?

क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा: बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग को 5, मांझी और कुशवाहा को 1-1 सीट मुख्य बातें:

बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More

मार्च 19, 2024