Home Bihar महिलाओं की चोटी पर किसकी है नजर?

महिलाओं की चोटी पर किसकी है नजर?

चोटी कटवा गिरोह का बिहार में दस्तक

भारत के कई राज्यों में महिलाओं की चोटी काटने वाले गिरोह ने बिहार में दस्तक दे कर महिलाओं की नींद उड़ा दी है। कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में बंद घर में सोई सावित्री देवी इस गिरोह का पहला शिकार बनीं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के औराई और चंपारण के सुगौली में महिलाएं इस गिरोह की शिकार बन चुकी है।
कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में बंद घर में सोई सावित्री देवी इस गिरोह का पहला शिकार बनीं। सावित्री के मुताबिक रात को ही किसी ने उसके बाल काट दिये। बाल कट जाने से परिजन और पूरा गांव दहशत में है। औराई और सुगौली में भी कमोवेश यही आलम है। सवाल उठना लाजमी है कि महिलाओं का बाल कौन और क्यों काट रहा है? इससे भी बड़ा सवाल ये कि बाल काटने वालों को आज तक किसी ने भी नही देखा। जबकि, वह बंद कमरे में, घर के बेडरूम तक पहुंच रहा है।
जाहिर है चोटी कटवा गिरोह को लेकर कई तरह की अफवाह भी फैलने लगी है। अंधविश्वासी लोग इसे चुडैल का प्रकोप मान कर पूजा- पाठ करने लगें हैं। वही, मनोवैज्ञानिक इसे अचेतन मन का वहम बता कर अफवाहो से बचने की नसीहत दे रहें हैं। कारण जो हो, फिलहाल महिलाएं दहशत में है और शीघ्र ही इस समस्या से छुटकारा चाहती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version