कलश यात्रा के साथ बनघारा में महाविष्णु यज्ञ प्रारम्भ

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। 1551 कन्याओ के कलश यात्रा के साथ ही बनघारा पोखर पर 11 दिवसिय महाविष्णु यज्ञ प्रारम्भ हो गया। गाजे बाजे व आकर्षक झाकी के साथ कलश यात्रियो का जत्था रघई घाट पर पहुंचा। जेठ की तपती धूप का परवाह किये बगैर कन्याओ पर आस्था का उल्लास भारी था। कन्याओ ने रघई के पावन बूढी गंडक नदी से गागर मे सागर भरा। ज्योतिष सम्राट आचार्य शिवशंकर शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण से कन्याओ ने संकल्प लिया। मंत्रोच्चारण से गंडक का तट गुंजयमान रहा। कन्याओ ने यज्ञ मंडप मे कलश स्थापना के बाद परिक्रमा किया। कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। जगह जगह पर कलश यात्रियो का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य यजमान देवकीलाल सहनी , कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार व सरपंच रामजीवन पंडित ने बताया की मेले मे आसमानी झूला व मौत का कुंआ आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही प्रवचन व भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यकर्मो का भी आयोजन होगा।

This post was published on मई 26, 2017 10:33

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022