गया। अपने से बड़ी उम्र की भाभी के साथ जबरन विवाह कर देने से निराश हुआ देवर ने खुद को फांसी पर लटका कर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर दिया। घटना बिहार के गया के विनोबा नगर की है। हुआ यें कि परिवार वालों ने रिश्ते में विधवा भाभी से देवर की जबरन शादी करा दी। बतातें चलें कि देवर का उम्र 15 वर्ष का है। जबकि, उसकी विधवा भाभी की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। दुल्हा बना देवर, शादी की रस्मों के बाद से ही लापता हो गया था। जब घरवालों ने खोजबीन की तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है।
दरअसल महादेव दास नाम का यह युवक परैया के सरकारी स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता था। कुछ माह पहले उसके बड़े भाई संतोष दास की मौत हो गई। इसके बाद घर वालो ने संतोष की विधवा 25 वर्षीया रूबी देवी से महादेव की विवाह करा दी।
मृतक के पिता चंद्रेशवर दास के मुताबिक, बड़े बेटे संतोष की मौत के बाद उन्हें 80 हजार रूपए मुआवजे के रूप में मिले थे। इन पैसों पर रूबी के घरवालों की नजर लगी हुई थी। वे बार-बार यह दबाव बनाते थे कि या तो पैसे दे दो या छोटे बेटे से रूबी की शादी करवा दो। हमने उन्हें 25 हजार रूपए भी दिए, लेकिन वो शादी के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। इसी दबाव के चलते लड़के की शादी 10 साल बड़ी भाभी रूबी से करवा दी गई। हालांकि, महादेव शादी करने से लगातार इनकार कर रहा था। बावजूद इसके परिजनो ने उसकी नही सुनी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या का मामला दर्ज किया। हालांकि, जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो दोबारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और लड़के के परिवार समेत शादी में शरीक हुए 9 अन्य रिश्तेदारो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
This post was published on दिसम्बर 14, 2017 15:40
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट इनदिनो काफी चर्चा में है। आख़िर यह कानून है क्या? इसको… Read More
प्लेसेज ऑफ वर्शिप ऐक्ट इन दिनो काफी चर्चा में है। आख़िर यह कानून है क्या?… Read More
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More