नई दिल्ली। पाकिस्तान के आंतकी भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए हाईटेक तैयारी कर चुकें हैं। आंतकी घुसपैठ के लिए अत्याधुनिक टेलीस्कोपिक सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सीमा सुरक्षा बल ने केरन सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान ऐसी ही एक सीढ़ी बरामद की है। घुसपैठियों पर सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग शुरू की तो वे अपना सामान छोड़कर फरार हो गए। सुरक्षाबल ने उनके सामान की पड़ताल की तो उसमें एक ऐसी सीढी मिली जिसकी लंबाई को जरूरत के मुताबिक बढ़ाया जा सकता है। ये सीढ़ी घुसपैठियों को सीमा पर लगे तार की बाड़ को फांद कर घुसपैठ करने में मददगार साबित होने वाला था। बहरहाल, सुरक्षा बल इस सीढ़ी की जांच कर रहे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
