Society

प्रेमी से विवाह करने की जुनून में छोड़ दिया बोर्ड का परीक्षा

उत्तर प्रदेश। इश्क का जुनून इंसान को किस कदर अंधा बना देता है, इसके इंत्येहां की एक खबर यूपी से आई है। दरअसल, यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली एक छात्रा, परीक्षा केंद्र पहुंचने के बजाए अपने प्रेमी से मिलने उसके मुहल्ले पहुंच गई और प्रेमी को कॉल करके विवाह करने की जिद पर उतारू हो गई। जब प्रेमी ने इस तरह विवाह करने से इनकार कर दिया तो युवती समीप के कोतवाली पहुंच गई और प्रेमी से शादी कराने पर अड़ गई।


पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुई युवती


सूचना मिलतें ही दोनो के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। लगभग तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में शादी के आश्वासन मिलने के बाद ही वह मानी और परिजन के साथ घर जाने को राजी हो सकी। यह पूरा घटना उपनगर मसवासी की है। युवती इंटर की छात्रा है। बताते हैं कि उसको स्वार निवासी एक युवक से प्रेम हो गया है। युवती की गुरुवार को सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में परीक्षा थी। वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली। उसने अपने प्रेमी को कॉल कर स्वार में मिलना तय किया। इस तरह युवती परीक्षा देने कॉलेज पहुंचने के बजाय स्वार पहुंच गई। यहां उसने अपने प्रेमी को कॉल की। बातचीत के दौरान युवक ने टाल-मटोल शुरू कर दी। युवक मिलने नहीं आया तब वह कोतवाली पहुंच गई।

This post was published on फ़रवरी 8, 2019 19:45

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022