मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में बुधवार को दासता व मानव व्यापार पर कार्यशला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईडीएफ परियोजना के टीम लीडर शकील अनवर ने कहा कि ड्रग्स और हथियार तस्करी के बाद मानव व्यापार दुनिया का तीसरा बड़ा अवैध कारोबार बन चुका है। विश्व के करीब 20 लाख किशोर व किशोरी इस दलदल में है। इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता आवश्यक है।
बुधवार को जिनेवा ग्लोबल की ओर आयोजित इस सेमिनार को संबोधित करते हुए टीम लीडर ने कहा कि प्रतिवर्ष करीब 8 लाख किशोर-किशोरी और महिलाओं को इस दलदल में धकेल दिया जाता है। इसमें अकेले भारत के करीब 2 लाख किशोरी व महिलाए शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज यह कारोबार फैल कर करीब 32 लाख से उपर जा चुका है और यह हमारे सभ्य समाज के लिए कलंक बन चुका है।
इससे पहले प्रमुख राधिका देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार ने किया। मौके पर कपिलेश्वर प्रसाद, पंसस शिवचन्द्र प्रसाद, सुबोध कुमार, मुखिया इंदल सहनी, सरपंच नरेश ठाकुर, फूलवती देवी, मनीष कुमार, पप्पू कुमार, राज कुमार, अवधेश कुमार, केचन कुमारी व राजा कुमार समेत कई अन्य ने संबोधित किया है।
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More