भारत के राज्य केरल में इन दिनो 96 साल की एक महिला कार्तियायिनी अम्मा चर्चा में है। दरअसल, कार्तियायिनी अम्मा ने वह कर दिखाया है, जो अक्सर लोग कम उम्र में ही कर पाते है। आनंद महिंद्रा ने कार्तियायिनी अम्मा की ताऱीफ करते हुए इन्हें वडंरवुमन बताया है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर कार्तियायिनी अम्मा की तस्वीर और कारनामें वायरल होने लगा है।
सबसे उम्र दराज साक्षर महिला बनी
केरल की कार्तियायिनी अम्मा ने साबित कर दिया है कि पढ़ने के कोई उम्र नहीं होती है। कार्तियायिनी अम्मा जिले की सबसे उम्रदराज महिला हैं, जिन्होंने केरल साक्षरता मिशन अक्षरालक्शम स्कीम के तहत चौथी क्लास की परीक्षा पास की है। यही नहीं इससे पहले उन्होंने रीडिंग टेस्ट में भी पूरे मार्क्स लाकर साबित कर दिया है कि मन में यदि जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनो कार्तियायिनी अम्मा की तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। अम्मा के इस जज्बे को देखते हुए बिजनेस टाइकून महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद्र महिंद्रा ने इन्हें अपना रोल मॉडल बता दिया है। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर यह सच है तो वह मेरी रोल मॉडल हैं, मैं भी आगे सीखने को लेकर हमेशा ऐसे ही तैयार रहूंगा, जैसा कि इस महिला ने किया।
KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और शेयर व लाइक भी जरुर करें।
This post was published on अगस्त 13, 2018 19:02
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More