Society

यहां होता है दुल्हन का बंटबारा

जमीन बचाने की अनोखी परंपरा

राजस्थान।  भारत में परंपरा के नाम पर कई ऐसे काम किये जाते हैं जिनको सुनकर आप स्तब्ध रह जायेंगे। दरअसल, यहां जमीन के बंटबारे को रोकने के लिए दुल्हन का बंटबारा होता है और सदियों से चली आ रहा यह परंपरा यहां एक प्रथा का रूप ले चुकी है।
परंपरा के नाम पर होने वाला यह प्रथा राजस्थान के अलवर जिले के एक छोटे से गांव मनखेरा की है। कहतें हैं कि जमीन का बंटवारा न हो, इसके लिए कोई एक भाई शादी करता है और बाकी के सभी भाई उसी दुल्हन के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है। ताज्जुब की बात ये कि यह सब कुछ परिवार वालों की रजामंदी से होता है। यहां तक की नव विवाहिता दुल्हन को भी होने वाले इस घिनौने कृत की पहले से जानकारी होती है। किंतु, परंपरा के नाम पर दुल्हन इसे राजी खुशी  कबूल कर लेती है।
जानकार बतातें है कि मनखेरा गांव के लोग सदियों से जमीन के बंटबारा को रोकने के लिए दुल्हन का बंटबारा करते आयें हैं। क्योंकि, यहां एक महिला से होने वाला संतान पर सभी भाइयों का समान अधिकार होता है। लिहाजा पुस्तैनी जमीन का बंटबारा नही होता और पुरा परिवार मिल कर एक ही साथ रहता है।
इस परंपरा के पीछे एक और बड़ा कारण इस समाज में महिला का अभाव भी माना जा रहा है। कहतें हैं कि गर्भ में ही मादा भ्रूण की पहचान करके उसे नष्ट कर देने से मनखेरा के सभी युवाओं को अलग अलग विवाह करने के लिए युवती नही मिल पाती है। लिहाजा, पुराने जमाने में एक ही दुल्हन को सभी भाइयों के बीच सांझा करने की परंपरा को विकसित किया गया। आलम ये है कि आज के आधुनिक युग में यदि कोई महिला घर के दूसरे पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दे, तो परिवार के सभी लोग मिल कर उस महिला को तब तक प्रताड़ित करतें हैं, जब तक कि वह इसके लिए तैयार नही हो जाये।

This post was published on मई 8, 2017 23:00

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022