Society

बूढ़ी गंडक के जलस्तर में जारी है बढ़ोतरी

Published by
KKN News Bureau

मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी

मुजफ्फरपुर। बाढ़ में घिरे लोगो की मुश्किलें अभी और बढ़ने की उम्मीद है। कहतें हैं कि बाढ़ का कहर अभी थमा भी नहीं था कि आज मौसम विभाग ने फिर से सुबे में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। गया, भागलपुर,अररिया, कटिहार दरभंगा और भी कई अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है। इस बीच बिहार में बाढ़ का प्रकोप जारी है। राज्य के 18 जिले बाढ़ की चपेट में आ गयें हैं।
इधर, मुजफ्फरपुर के नये इलाकों में पानी का बहाव तीसरे दिन भी जारी है। रजबाड़ा बांध टूटने के बाद शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उफनाई बूढ़ी गंडक का पानी शहर के कई निचले इलाकों में घुस गया। मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र की दीवार ढह गई। दोपहर तक मुशहरी थाना, पीएचसी, पशु अस्पताल के अलावा कई स्कूलों में भी पानी घुस गया। इधर, मीनापुर का पुरा इलाका बूढ़ी गंडक की चपेट में आ गया है। करीब 100 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूट चुका है।
समस्तीपुर में भी बाढ़ का कहर जारी है। बूढ़ी गंडक और करेह नदी के जलस्तर में लगातार बृद्धि जारी है। कल्याणपुर के समीप तीन स्लूइस गेट पर रिसाव शुरू हो जाने से लोग दहशत में है। दरभंगा शहर के उत्तरी हिस्से में बाढ़ का पानी खतरनाक लेने लगा है। बेतिया में पानी उतरने के बाद प्रशासन आवागमन को बहाल करने की मशक्कत में जुट गई है। गोपालगंज के सिधवलिया व बैकुंठपुर के नए इलाके में पानी फैल गया है। यहां सेना के जवान राहत कार्य में लगे हैं। कोसी व सीमांचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेज धूप व जमा पानी के सड़ने से महामारी की आशंका बढ़ गई है।
बिहार में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यह संख्या 200 के पार पहुंच गई है। लाखों लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानो पर शरण लिए हुयें हैं। एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

This post was published on अगस्त 21, 2017 14:38

KKN News Bureau

Show comments
Share
Published by
KKN News Bureau

Recent Posts

  • Entertainment

भारती सिंह ट्रोलिंग विवाद: “मैं छुट्टियां मनाने नहीं, काम के लिए बैंकॉक गई थी”

KKN गुरुग्राम डेस्क | कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर… Read More

मई 12, 2025
  • Sports

Virat Kohli Test Retirement: सबकुछ था ठीक, फिर अचानक विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़ा?

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय क्रिकेट इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा… Read More

मई 12, 2025
  • Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुचारू मतदान के लिए चुनाव आयोग ने की अतिरिक्त EVM और VVPAT की व्यवस्था

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो… Read More

मई 12, 2025
  • Bihar

बिहार में दलित नेता मनीष पासवान कांग्रेस में शामिल, जिग्नेश मेवाणी और राजेश राम ने किया स्वागत

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में दलित अधिकार मंच के… Read More

मई 12, 2025
  • Entertainment

पठान 2 की शूटिंग चिली में? शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर सीक्वल पर तैयारियां शुरू, YRF बना रहा ग्लोबल प्लान

KKN गुरुग्राम डेस्क | 2023 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ ने जहां बॉक्स ऑफिस… Read More

मई 12, 2025
  • Sports

IPL 2025 Revised Schedule: 16 मई से दोबारा शुरू होगा टूर्नामेंट

KKN गुरुग्राम डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीज़न यानी IPL 2025 के बचे हुए… Read More

मई 12, 2025