Home National स्मार्ट सिटी का एक और सूची जारी

स्मार्ट सिटी का एक और सूची जारी

नौ और शहर लिस्ट में हुआ शामिल

नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों के नौ शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किये जाने वाले शहरों की चयन प्रक्रिया के परिणामों का खुलासा किया है।

चयन की प्रक्रिया के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक तीन शहरों बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर को जगह मिली है। इसके अलावा तमिलनाडु में इरोड, दादर नगर हवेली में सिलवासा, लक्षद्वीप में कवारती, अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर और दमन दीव में दीव शहर को जगह मिली है।
बतातें चलें कि स्मार्ट सिटी परियोजना में 90 शहरों को पहले ही शामिल किया जा चुका है। इस चरण में दस शहरों को चुना गया है। पुरी ने स्पष्ट किया कि एक शहर पूर्वोत्तर राज्य से चयन किया गया है लेकिन संबद्ध राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण इस शहर का नाम बाद में घोषित किया जायेगा। चयनित शहरों में सिलवासा अव्वल रहा। उन्होंने बताया कि चयनित शहरों ने अपने स्मार्ट सिटी प्रस्तावों में परियोजना के मानकों के मुताबिक 12824 करोड़ रुपये के विकासकार्यों की कार्ययोजपा पेश की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version