Categories: Society

कोलकाता में पुराना पुल ढहा, एक की मौत, डेढ़ दर्जन जख्मी

पश्चिम बंगाल की दक्षिणी कोलकाता में मंगलवार की शाम 50 साल पुराना एक पुल अचानक ढ़ह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और मलबे दब कर करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार के लिए पांच लाख रुपये और घायलों के लिए प्रति परिवार 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

परस्पर विरोध बयान

कोलकाता में भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में स्थित यह 50 साल पुराना पुल करीब पौने पांच बजे ढहकर रेलवे लाइन पर गिरा। बतातें चलें कि यह पुल माजेरहाट रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरता है और सिटी सेंटर को दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्रों से जोड़ता है। पुलिस ने एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि करते हुए इस हादसे में दो महिलाओं समेत 19 अन्य लोगो के जख्मी होने की बात कह रही है। गौरतलब है कि इससे पहले बचाव कार्य में लगे अग्निशमन कर्मियों ने कहा था कि मलबे से 25 घायलों को निकाला गया है।

जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बचाव कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है और अब केवल सीमेंट की सिल्लियों को काटकर यह देखा जाना है कि वहां कोई फंसा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि पुल के ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव मलय डे की अगुवाई में एक समिति जांच करेगी। उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

सियालदह लाइन प्रभावित

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इस हादसे के बाद से सर्कुलर रेलवे सेवाएं और बज बज सियालदह लाइन प्रभावित हुई है। स्थानीय ट्रेन सेवाएं पौने पांच बजे से निलंबित हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। पुल के ढह जाने के कारण दक्षिण पश्चिम कोलकाता के और समीप के दक्षिण 24 परगना जिले से रेल यातायात अवरुद्ध हो गया है।

This post was published on सितम्बर 5, 2018 13:55

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022