Categories: Society

सब कहइत रहलइ ह दाहर कहियो न अतई…

​अपने हाथो से उजाड़ रहे अपना आशियाना, सुरक्षित स्थानो की ओर पलायन कर रहे लोग, मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग पर गाड़ा तम्बू, बाढ प्रभावित इलाको मे दहशत,ग्रामीण कर रहे रतजगा

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। एक दशक बाद मीनापुर मे दस्तक दे चुकी बूढी गंडक का सैलाब अब कहर बरपाने लगी है। महदेईया गांव के हनिफ मिंया खुद का आशियाना अपने हाथो से उजाड़ रहे है। जिसको बनाने के लिए कहां कहां नही मजदूरी किया। अब वह सुरक्षित स्थान पर पलायन करने की तैयारी मे है। पास मे मौजूद पत्नी सबाना खातून,पुत्र मोहम्मदीन,व मो सर्फुद्दीन व मो सत्तार कहता है कि सब कहइत रहलई ह की दाहर कहियो ना अतई। फिर कहां से आ गेलई। हमरा सब के अब की होतई.वार्ड नम्बर-11 के जंगीलाल महतो खुद का आशियाना बचाने के लिए वह जहोजद्द कर रहे है। उनका आशियाना बिल्कुल डूब चुका है। वावजूद जान की बाजी लगाकर वह घर मे रखा समान को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने की तैयारी मे है। बाढ के इस कहर से परेशान होने वाले जंगीलाल अकेला नही है। रघई पंचायत के दो सौ लोग बूढी गंडक नदी के कटाव से विस्थापित हो गये है। मुखिया चंदेश्वर साह की माने तो सभी विस्थापित मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग मे प्लास्टिक के तम्बू मे रहने को विवश है। सामुदायिक भवन पर भी कटाव का खतरा मंडराने लगा है। रघई के रामलक्षण का घर बूढी गंडक नदी मे विलिन हो गया। इसके बाद जनक साह,प्रभु साह,उमेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता,चलित्तर साह व चंदेश्वर साह ने अपने अपने आशियाने को उजाड़ कर सुरक्षित स्थानो की ओर पलायन कर गये है। रघई के रामभरोस सहनी का घर पानी मे डूब गया। बेटी किरण कुमारी(14 साल) ने खाने का अनाज निकालने के लिए गयी। गेंहू निकालने के दौरान उसकी मौत हो गयी। निवाला सुरक्षित करने गयी थी वह खुद जान गवां दी। महदेईया से जुब्बा सहनी के गांव चैनपुर जाने वाले मार्ग पर पानी चढ जाने से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। हजारो लोगो का प्रखण्ड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। नये इलाको मे तेजी से बाढ का पानी बढ रहा है। मीनापुर प्रखण्ड का ह्रदयस्थली मुस्तफागंज के आसपास के गांवो मे बाढ ने तेजी से पांव पसार दिया है। रोजमर्रा के समानो के दामो मे लगातार वृद्धी हो रही है। रघई के मुखिया चंदेश्वर साह बताते है कि उनका पंचायत पूर्ण रूप से बाढ प्रभावित है। वावजूद राहत कार्य की व्यवस्था सिफर है। घोसौत,बाड़ाभारती,पानापुर चक्की व जामीनमाठिया मे पानी तेजी से बढ रहा है। बाढ प्रभावित इलाको के लोगो मे दहशत है। वह रतजगा करने को विवश है। मझौलिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो सदरूल खान ने बताया कि ब्रहंडा गांव मे बाढ का पानी प्रवेश कर गया है। त्राहीमाम की स्थिति है। मक्के की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। तुरकी पश्चिमी के पूर्व सरपंच नंदकिशोर चौधरी व सरपंच पति ओमकुमार साह बताते है कि तुरकी का पुरा इलाका जलमय है। फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। टेंगरारी बाजार के मुख्य सड़क पर पानी बह रहा है। कई घर व दुकाने जलमग्न हो गयी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share

Recent Posts

  • Muzaffarpur

बिहार में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 5:26 अपराह्न IST
  • Crime

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More

अगस्त 22, 2025 5:13 अपराह्न IST
  • Society

Neuroscientist के सुझाए 5 Tips: सपनों को हकीकत बनाने का विज्ञान

आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More

अगस्त 22, 2025 4:59 अपराह्न IST
  • Politics

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 4:23 अपराह्न IST
  • New Delhi

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया: ‘फीडिंग ज़ोन से मिलेगी राहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More

अगस्त 22, 2025 4:04 अपराह्न IST
  • Politics

विजय ने मदुरई ईस्ट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, DMK-BJP पर बोला हमला

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More

अगस्त 22, 2025 3:50 अपराह्न IST