KKN गुरुग्राम डेस्क | ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालती है। 15 जून 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आज का दिन करियर, प्रेम, सेहत और वित्त के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है।
आज के दिन की ग्रह स्थिति इस प्रकार है:
शुक्र मेष राशि में
सूर्य वृषभ राशि में
बुध और गुरु मिथुन राशि में
मंगल और केतु सिंह राशि में
चंद्रमा मकर राशि में
राहु कुंभ राशि में
शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
अब आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक सफलता लेकर आ सकता है। पिता का सहयोग और वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और संतान व प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
आज आप धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। धन लाभ और भाग्य का साथ मिलेगा।
उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।
आज आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और व्यापार में भी सफलता मिलेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
आज आपकी सेहत में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। प्रेमी युगलों के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में भी स्थिति अनुकूल रहेगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
आपके शत्रु परास्त होंगे। आज ज्ञान और गुण की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है लेकिन बाकी मामलों में दिन उत्तम रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
विद्यार्थियों, लेखकों और कवियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। हालांकि, प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रह सकता है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु पास में रखें।
घरेलू जीवन में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा। घर में किसी विवाद से बचें।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम व संतान का भरपूर साथ मिलेगा। आज का दिन अत्यंत लाभकारी है।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
आपके लिए आज का दिन धन प्राप्ति के लिए अनुकूल है। अपनों का साथ मिलेगा। हालांकि, आर्थिक जोखिम से बचें, धन हानि के संकेत हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
आपको आज समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। जीवन में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता के योग हैं।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। अज्ञात भय और व्यय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हालांकि, प्रेम जीवन और व्यापार संतुलित रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दिन शुभ और सफल रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
जोखिम से बचें और स्थिर निर्णय लें।
जरूरतमंदों को वस्त्र और भोजन का दान करें।
अपने ग्रह अनुसार रंगों का प्रयोग करें।
तनाव से बचने के लिए योग व ध्यान करें।
आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग फल लेकर आया है। कोई नौकरी में उन्नति करेगा, तो कोई प्रेम जीवन में सफलता पाएगा। साथ ही ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ लोगों को सतर्क भी रहना होगा।
KKNLive.com पर बने रहें और रोजाना पाएं सटीक, वैज्ञानिक और विस्तृत राशिफल — जो आपकी जिंदगी को सही दिशा देने में मदद करे।
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More