Home National एक गाना, जिसने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

एक गाना, जिसने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

दस करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया

वैसे तो ढिंचैक पूजा से लेकर अपने डांस से देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले कई सितारे है। किंतु, इन दिनो भोजपूरी स्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का एक सॉन्ग दुनिया में धमाल मचाये हुआ है। इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि पवन और आम्रपाली का ये वीडियो भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है। गाने के बोल हैं- राते दिया बुता के क्या क्या किया…। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक किसी भी भोजपुरी गाने को इतने व्यूज नहीं मिले हैं।

फिल्म के इस गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे हैं, जो कि गाने में बहुत ही कमाल की लग रहे हैं। आम्रपाली के मूव्स और फिल्म का म्यूजिक आपको बार-बार देखने और सुनने के लिए मजबूर कर देगा। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने तीन साल पहले भोजपुरी सिनेमा ने कदम रखा था और तभी से दिनों-दिन उनकी फैन फॉलिंग बढ़ती जा रही है। आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से फिल्मों में कदम रखा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version