Home Science & Tech आज साल का सबसे छोटा दिन और लंबी रात होगी

आज साल का सबसे छोटा दिन और लंबी रात होगी

नई दिल्ली। क्या आप जानतें है कि साल का सबसे छोटा दिन और लम्बी रात आज या यानी 21 दिसंबर को होगा। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि इस दिन मकर रेखा पृथ्‍वी के सर्वाधिक निकट होगी। इसी के चलते इस दिन की अवधि कम होगी। यह दिन 10 घंटे, 19 मिनट और 10 सेकंड की अवधि का होगा। इस दिन के बाद से ही ठंड बढ़ जाती है। इस दिन सूर्य पृथ्वी पर कम समय के लिए उपस्थित होता हैं तथा चंद्रमा अपनी शीतल किरणों का प्रसार पृथ्वी पर अधिक देरी तक करता हैं। इसे विंटर सोल्‍टाइस अथवा दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है।
खगोल शास्त्रियों के अनुसार पृथ्वी अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी हुई हैं। जिसके कारण सूर्य की दूरी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध से अधिक हो जाती हैं और सूर्य की किरणों का प्रसार पृथ्वी पर कम समय तक हो पाता हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता हैं।

इसी प्रकार विंटर सोलस्टाइस के ठीक विपरीत 20 से 23 जून के बीच समर सोलस्टाइस भी मनाया जाता है। तब दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होती है तो वहीं 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात का समय बराबर हो जाता है। आज के दिन को वास्तविक संक्राति से भी जोड़ते हैं क्योंकि ऐसा मानना है कि 1700 साल पहले आज के ही दिन मकर संक्रान्ति मनाई जाती थी जो कि अब 14 जनवरी को मनाई जाती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version