Home Science & Tech वैज्ञानिकों का दावा, ब्रह्मांड में मौजूद है एक और पृथ्वी

वैज्ञानिकों का दावा, ब्रह्मांड में मौजूद है एक और पृथ्वी

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में एलएचएस 1140बी नामक एक ग्रह की खोज की है। इसको ब्रह्मांड का दुसरा पृथ्वी कहा जा रहा है। खोजकर्ता वैज्ञानिक डेविड कार्बोनेओ ने दावा किया है कि यह पृथ्वी की तरह पथरीला है। इसका मौसम न ज्यादा गरम और न ज्यादा ठंडा है। साथ ही इसका तापमान पानी की मौजूदगी के लिए सटीक है। खोज में कहा गया है कि इस ग्रह पर जीवन की संभावनाएं अब तक मिले ग्रहों में सबसे अधिक है। डेविड कार्बोनेओ इस ग्रह के मिलने से बेहद उत्साहित हैं। इसे जीवन की खोज करने की दिशा में यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बतातें चलें कि पिछले एक साल के अंतराल में अंतरिक्ष वैज्ञानिको ने सौर मंडल के बाहर करीब पांच ऐसे ग्रह खोजे हैं, जहां जीवन की संभावना हो सकती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version