Politics

पटना में राजद व भाजपा समर्थको के बीच हिंसक झड़प

Published by

समर्थको ने भांजी लाटी और फेके पत्थर, कई लोग जख्मी

मुजफ्फरपुर सहित राज्य के कई जिलो में राजद ने किया प्रदर्शन

पटना। पिछले दिनो लालू प्रसाद के ठिकानो पर आयकर विभाग के द्वारा की गई छापामारी से बौखलाये राजद समर्थको ने आज पटना स्थित भाजपा कार्यालय पर धाबा बोल दिया और इस दौरान जमकर पथराव भी किये। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गये। इसके बाद भाजपा समर्थको ने भी राजद कार्यकर्ताओं पर लाठी डंटा से हमला कर दिया। दोनो ओर से हुई हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयें हैं।
सूचना मिलते ही सीटी एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को काबू में किया जा सका है। हालांकि, इस घटना के बाद दोनो ओर से तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच पुलिस हंगामा करने वालों की पहचान करने में जुट गई है। बहरहाल, भाजपा के राज्य कार्यालय के समीप अफरा तफरी का माहौल है।
इस घटना के बाद बिहार के सियासत में एक बार फिर से गरमाहट आ गई है। आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वभाविक आक्रोश है। वही, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कार्यालय पहुंच कर स्थित की समीक्षा कर रहें है।
बतातें चलें कि मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दिल्ली व एनसीआर के 22 ठिकानो पर आयकर विभाग के द्वारा की गई छापामारी के बाद से ही राजद नेताओं में आक्रोश गहराने लगा है। बुधवार को राजद समर्थको ने मुजफ्फरपुर सहित सूबे के कई जिलो में भाजपा कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया है।

This post was last modified on फ़रवरी 18, 2020 11:50 पूर्वाह्न IST 11:50

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Published by

Recent Posts

  • Muzaffarpur

बिहार में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 5:26 अपराह्न IST
  • Crime

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More

अगस्त 22, 2025 5:13 अपराह्न IST
  • Society

Neuroscientist के सुझाए 5 Tips: सपनों को हकीकत बनाने का विज्ञान

आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More

अगस्त 22, 2025 4:59 अपराह्न IST
  • Politics

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 4:23 अपराह्न IST
  • New Delhi

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया: ‘फीडिंग ज़ोन से मिलेगी राहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More

अगस्त 22, 2025 4:04 अपराह्न IST
  • Politics

विजय ने मदुरई ईस्ट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, DMK-BJP पर बोला हमला

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More

अगस्त 22, 2025 3:50 अपराह्न IST