Politics

मीनापुर में अनशन का असर दो आवास सहायक नपे

सात सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे आप के कार्यकर्ता
कार्रवाई के लिए डीडीसी को अनुशंसा करने का दिया आश्वासन

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर सात सूत्री मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई अनशन का खामियाजा यहां के दो आवास सहायक को भुगतना पड़ गया।
इससे पहले अनशनकारियों ने मीनापुर में सब्जी भंडारण की व्यवस्था, पेंशनरों व मनरेगा मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली करने वाले आवास सहायक को बर्खास्त, स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति करने समेत प्रखंड व अंचल में सक्रिय बिचौलियों को हटाने के साथ सात निश्चय में वार्ड सदस्य व वार्ड समिति की भागीदारी सुनिश्चित करने की अधिकारी से मांग की थी।
बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से चतुरसी व टेंगरारी पंचायत के आवास सहायक को हटा दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों पर कार्रवाई के लिए बीडीओ ने डीडीसी को अनुशंसा करने का आश्वासन दिया है। अनशनकारियों का नेतृत्व मनोज कुमार सिंह ने किया। जिला पार्षद कंचन सहनी ने आंदोलनकारियों के समर्थन में धरना दिया। अनशन करने वालों में सरपंच दिनेश कुमार, उपमुखिया नरेश सहनी, रामदरश दास, प्रमोद सिंह, नागेन्द्र बैठा, अच्छेलाल राय, शंभू प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह व चन्देश्वर ठाकुर का नाम शामिल है। मौके पर आप के प्रदेश प्रवक्ता शत्रुघ्न   साहू, जोनल संयोजक राकेश कुमार, डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा, देवेन्द्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

This post was published on जून 9, 2017 10:53

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022