Politics

केसीआर की संपत्ति में साढ़े 5 करोड़ का इजाफा, पर नहीं खरीद सके कार

तेलंगाना की कार्यवाहक सरकार के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की संपत्ति पिछले चार साल में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये बढ़ी है। पर, उनके पास एक अदद कार नहीं है।

पार्टी का चुनाव चिन्ह भी कार है

गजवेल विधानसभा सीट से नामांकन भरते हुए राव ने आयोग को सौंपे गए हलफनामे में कहा है कि उन्होंने 16 एकड़ कृषि भूमि खरीदी है। लेकिन उनके पास अपनी कोई कार नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति का चुनाव चिन्ह कार है। बावजूद इसके पार्टी अध्यक्ष के पास अपनी कोई कार नहीं है। राव की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 2018 में 22.61 करोड़ रुपये है जबकि 2014 में उन्होंने अपनी संपत्ति 15.95 करोड़ रुपये की बताई थी।

हलफनामे की प्रमुख बातें

मुख्यमंत्री राव की देनदारी 2014 के 7.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018 में 8.89 करोड़ रुपये हो गई है। राव ने 2014 के आम चुनावों के दौरान हलफनामे में बताया था कि उनके पास 37.70 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। जो, वर्ष 2018 में बढ़कर 54.24 एकड़ हो चुकी है। मुख्यमंत्री राव ने हलफनामा में लिखा है कि उनके खिलाफ पृथक तेलंगाना राज्य के आंदोलन से जुड़े 64 आपराधिक मामले विचाराधीन हैं। उन सभी की सुनवाई अलग-अलग स्तर पर चल रही है।

This post was published on नवम्बर 16, 2018 11:36

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022