तेज प्रताप यादव
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद के विधायक तेजप्रताप यादव बुधवार को पूरे फार्म में थे। श्री यादव ने पार्टी नेताओं को चेतावनी दी है कि उनके या लालूजी के नाम पर पार्टी के किसी नेता ने दंबगई की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बतातें चलें कि पटना स्थित पार्टी के प्रदेश राजद कार्यालय में जनता दरबार लगाए तेजप्रताप के पास एक फरियादी राजद नेता के खिलाफ ही शिकायत लेकर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि राजद नेता के उकसाने पर उसके खिलाफ थाना में झूठा केस दर्ज किया गया है। तेजप्रताप ने वहीं से थाना को फोन लगाया और जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। पार्टी नेताओं को भी हड़काया। कहा कि चाहे राजद हो या जदयू या भाजपा किसी भी दल के सदस्य या आमलोगों पर दबंगई की तो ठीक नहीं होगा।
तेजप्रताप करीब ढाई घंटे कार्यालय में रहे। मीडिया के सवाल पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से भी जनता दरबार में शामिल होने की अपील की। आरोप लगाया कि सरकार राज्य में अपराध रोकने पर ध्यान देने की जगह लालू एंड फैमली पर नजर रख रही है। एक महिला द्वारा अपने बेटे के लिए रेलवे में ग्रेड फोर की नौकरी मांगने पर कहा कि पहिले अपन सरकार त बने दी।
This post was published on दिसम्बर 26, 2018 19:52
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की अधिकांश… Read More