Politics

मीनापुर में बूढ़ी गंडक पर पुल के लिए ग्रामीण कर रहें हैं अनशन

संतोष जनक आश्वासन मिलने तक अनशन जारी रखने का ऐलान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर के चांदपरना घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष राजनन्दन सहनी मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए है।

अनशन कर रहें है राजनंदन सहनी ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार पुल बनाने की घोषणा नहीं करती है, तब तक अनशन जारी रहेगा। अनशन के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी सुधि लेने नहीं पहुंचा। इससे अनशनकारियों में असंतोष है।
समर्थन में उतरे स्थानीय जन प्रतिनिधि
इस बीच राजनंदन सहनी के समर्थन में चांदपरना के मुखिया इंदल सहनी, सरपंच नरेश ठाकुर और पूर्व सरपंच शंकर सहनी के कूद पड़ने से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती है। दूसरी ओर समाजिक कार्यकर्ता हरिचंद्र सहनी, जिया लाल सहनी, राजदेव सहनी, अनिरूद्ध सहनी, गिरजा सहनी, शेखर सहनी, जयनारायण कुमार, कंचन सहनी, सरबर इमाम, बंशलाल कुमार आदि समाजिक कार्यकर्ता अनशन के समर्थन में धरना पर बैठ गएं हैं। लोगो ने बताया कि प्रशासन की बेरूखी से लोगो का आक्रोश कभी भी भड़क सकता है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, चांदपरना में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष राजनंदन सहनी पिछले एक दशक से लगातार संघर्ष करते रहे हैं। वर्ष 2014 के जनवरी और दूसरी बार वर्ष 2016 के फरवरी में पुल बनाने को लेकर वे दो बार पहले भी अनशन भी कर चुके हैं। इस बीच चांदपरना में पुल बनाने के लिए राजनन्दन सहनी ने भारत के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक व बिहार के राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखकर गुहार भी लगा चुके हैं।
विधानसभा में भी उठ चुका है पुल बनाने की मांग
गत वर्ष मीनापुर के विधायक मुन्ना यादव ने विधानसभा में चांदपरना में पुल बनाने की मांग उठाई थी। बतातें चलें कि इसके बाद पुल निगम विभाग के अधिकारी चांदपरना पहुंच कर स्थल की जांच की व प्रोजेक्ट बनाकर सरकार के पास भेज दिया। किंतु, प्रोजेक्ट के रिजेक्ट होने के बाद अब नए सिरे से दूबारा प्रोजेक्ट बना कर सरकार के पास भेजा गया है। पुल निगम विभाग ने चांदपरना में पुल का जो डीपीआर तैयार किया है, उसका अनुमानित लागत खर्च करीब 115 करोड़ रुपये आंका गया है। समझा जा रहा है कि अधिक राशि होने के कारणो से सरकार से फिलहाल इस प्रोजैक्ट को ठंडे वस्ते में डाल दिया है। इससे ग्रामीणो में असंतोष है।

This post was published on जुलाई 25, 2018 12:29

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022