Politics

मोदी के मंत्री सारंगी के पास ना घर है और नाही मोबाइल

साइकिल से प्रचार करके जीते चुनाव

ओडिशा की बालासोर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आए प्रताप चंद्र सारंगी लोकतंत्र का चेहरा बन गएं हैं। श्री सारंगी बेहद ही गरीब है। आलम ये है कि उनके पास अपना घर नहीं है। एक अदद मोबाइल नहीं है। साइकिल से घूम-घूम कर प्रचार किया और चुनाव जीत कर मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनतें ही लाइम लाइट में आ गएं हैं। एकदम साधारण वेशभूषा और सामान्य जनजीवन वाले प्रताप सारंगी चुनाव जीतने के बाद से ही काफी चर्चा बटोर रहे हैं। प्रताप चंद्र सारंगी जो बालासोर से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद है। उन्हें ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है। बताया जाता है कि मोदी जब भी ओडिशा आते हैं तो सारंगी से मुलाकात जरूर करते हैं।

झोपड़ी के घर में रहतें हैं माननीय

ओडिशा में मोदी के नाम से प्रख्यात प्रताप चंद सारंगी का अपने इलाके ओडिशा के बालासोर लोकसभा सीट पर जबरदस्त पकड़ है। प्रतापचन्द्र सारंगी आज भी झोपड़ी के बने एक बेहद ही छोटे से घर में रहते है। कहतें हैं कि 17वीं लोकसभा में प्रताप चंद सारंगी सबसे गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर सांसद हैं। जिनके पास मोबाइल नहीं है। झोपडी में निवास है। ग्राम पंचायत के हैंडपंप पर स्नान करते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि उन्होंने अरबपति उम्मीदवार रविंद्र कुमार जेना को 12 हजार 956 वोट से हारा कर चुनाव जीता हैं। इन्होंने पूरा प्रचार साइकिल से किया।

गरीबी के कारण नहीं हुई विवाह

सारंगी कई सालों से समाजसेवा में लगे हैं। गरीबी के कारण उन्होंने शादी नहीं की है। वो रामकृष्ण मठ में साधु बनना चाहते थे। इसके लिए वो कई बार मठ भी गए थे। लेकिन जब मठ वालों को पता लगा कि उनके पिता नहीं है और उनकी मां अकेली हैं, तो मठ वालों ने उन्हें मां की सेवा करने को कहा। पिछले साल उनकी मां का देहांत हो गया है।

This post was published on मई 31, 2019 12:19

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022