पीएम मोदी
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि जो गरीबों का छीन कर अपनी दुकान चला रहे थे, वे चौकीदार से परेशान हैं। इसीलिए चौकीदार को गाली देने की साजिश चल रही है। आप यकीन रखिए, आपका चौकीदार हर तरीके से चौकन्ना है। कहा कि यहां गांव और शहरों की सड़कों का विस्तार हुआ है। यहां के नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण हुआ है। जो पुराने पुल हैं उनको सुधारा जा रहा है, नए फ्लाइओवर्स का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है, उनका बिजलीकरण हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आपका प्रधानसेवक होने के नाते मुझे कईं बार बिहार आने का मौका मिला है। मुझे ये देखकर खुशी होती है कि नितीश बाबू जैसे कर्मठ, शालीन और गरीबों की चिंता करने वाले व्यक्तित्व ने कैसे बिहार को उस पुराने दौर से बहार निकालकर एक नई दिशा दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी शहीद वीर जवानों को नमन करता हूं। जिन्होंने राष्ट्र रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि हम बिहार की महान जनता को आदर पूर्वक प्रणाम करता हूं। मैं बिहार के उन सभी शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिये हैं। पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करने से पहले कहा, पराक्रमी भारत के लिए भारत माता की जय, विजयी भारत के लिए भारत माता की जय, वीर जवानों के लिए भारत माता की जय।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार को नई तेजी मिली है। पटना में मेट्रो का काम शुरू हो चुका है। पटना के लोगों को शीघ्र ही पाइप के माध्यम से सस्ती और अच्छी गैस भी मिलने लगेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन का लाभ देने के लिए हमने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना शुरू की है। इससे परिवार में वृद्धजनों की इज्जत बढ़ेगी। सीएम ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम 40 में से 40 सीटें जीतेंगे।
एनडीए की संकल्प रैली में बिहार में एनडीए के तीनों घटक दल जदयू, भाजपा और लोजपा ने इस रैली को लेकर खासा तैयारी की। पूरी राजधानी बैनर-पोस्टरों से पाट दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने स्वागत किया। रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री तथा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान भी संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, जदयू प्रदेश बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस भी रैली को संबोधित किया।
This post was published on मार्च 3, 2019 14:33
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More