होमNationalभारत के पूर्व रंक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

भारत के पूर्व रंक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

Published on

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वाजपेयी सरकार के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस देश के रक्षामंत्री थे। हमेशा बेझिझक अपनी बात कहने वाले जार्ज पूर्व ट्रेड यूनियन नेता, राजनेता, पत्रकार, कृषिविद और राजनीतिज्ञ के रूप में याद किए जायेंगे। उन्होंने ही समता पार्टी की स्थापना की थी। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने रेलवे, उद्योग, रक्षा, संचार जैसे अहम मंत्रालय में बेहतर काम करके लोगो के दिलो में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की थी। जॉर्ज फर्नांडीस 9 बार लोकसभा चुनाव जीते।


जीवन एक संघर्ष


जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। फर्नांडिस जब 16 साल के हुए तो उनके पिता ने एक क्रिश्चियन मिशनरी में पादरी बनने की शिक्षा लेने के लिए भर्ती करा दिया। लेकिन यहां उनका मन नहीं लगा। इसके बाद वह 1949 में महज 19 साल की उम्र में रोजगार की तलाश में मुंबई चले गए।


विद्रोही छवि के नेता


मुंबई में वह लगातार सोशलिस्ट पार्टी और ट्रेड यूनियन आंदोलन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने गये। फर्नांडिस की शुरुआती छवि एक जबरदस्त विद्रोही की थी। उस वक्त फर्नांडिस समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया से प्रेरणा लिया करते थे। 50 और 60 के दशक में जॉर्ज फर्नांडिस ने कई मजदूर हड़तालों और आंदोलनों का नेतृत्व किया।


70 के दशक में मिली पहचान


1970 के दशक में तब उनको पहचान मिली जब उन्होंने रेल कर्मचारियों की ऐतिहासिक हड़ताल का नेतृत्व किया। वे ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे और उनके आह्वान पर 1974 में रेलवे के 15 लाख कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। रेलवे की हड़ताल से पूरा देश थम सा गया। जब कई और यूनियनें भी इस हड़ताल में शामिल हो गईं तो सत्ता के खंभे हिलने लगे। इस वक्त तक वह बंबई के सैकड़ों-हजारों गरीबों के मसीहा बन चुके थे।


1967 में पहली बार बने सांसद


वर्ष1967 के लोकसभा चुनावों में वे उस समय के बड़े कांग्रेसी नेता एसके पाटिल को हरा कर बॉम्बे साउथ की सीट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुए। उस वक्त लोग उन्हें ‘जॉर्ज द जायंट किलर’ भी कहने लगे थे। इस समय तक जॉर्ज युवा मज़दूर नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। इसके बाद राजनीति के क्षेत्र में तेजी से सीढ़ियां चढ़ने लगे थे।


वैवाहिक जीवन


जार्ज फर्नांडिस ने वर्ष 1971 में पूर्व केंद्रीय मंत्री हुमायूं कबीर की बेटी लीला कबीर से विवाह किया। जॉर्ज फर्नांडिस ने एनडीए के शासन काल में 1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री का पद संभाला था। पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध और पोखरण में न्यूक्लियर टेस्ट के दौरान फर्नांडिस ही रक्षा मंत्री थे।


राजनीतिक गिरफ्तारी


तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जून 1975 में इमरजेंसी की घोषणा कर दी। इस बीच जॉर्ज इंदिरा हटाओ लहर के नायक बन चुकें थे और अंडरग्राउंड रहते हुए इंदिरा गांधी के खिलाफ मुहिम चला रहे थे। ठीक एक वर्ष बाद उन्हें मशहूर बड़ौदा डाइनामाइट केस के अभियुक्त के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

अवनीत कौर की ग्लैमरस तस्वीरें: ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का दिल जीता

अवनीत कौर ने कम उम्र में ही टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया...

बिहार में महिला रोजगार योजना का आगाज़: रविवार से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार की राजनीति और समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक...

कौन बनेगा करोड़पति पर अमिताभ बच्चन का खुलासा: जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस

कौन बनेगा करोड़पति शो हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इस शो...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: केरल कांग्रेस की पोस्ट से उठा सियासी तूफान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य का सियासी माहौल गर्मा गया है। केरल...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: केरल कांग्रेस की पोस्ट से उठा सियासी तूफान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य का सियासी माहौल गर्मा गया है। केरल...

भारत-अमेरिका ट्रेड विवाद: ट्रंप के नरम तेवर और मोदी की प्रतिक्रिया से सुलह के संकेत

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर लंबे समय से जारी तनाव अब...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अक्टूबर में तारीखों का ऐलान, 5 से 15 नवंबर के बीच हो सकता है मतदान

KKN ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्वाचन आयोग...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ Fraud Case में बढ़ीं मुश्किलें

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिज़नेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ...

जीएसटी कटौती के बाद सरकार का खास प्लान, कैसे पहुंचेगा फायदा आम जनता तक?

जीएसटी परिषद ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए जीवन और स्वास्थ्य बीमा...

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, NFS को लेकर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर...

दिल्ली बाढ़ 2025: यमुना के बढ़ते जलस्तर से ट्रेन, मेट्रो और बस सेवाएं ठप

राजधानी दिल्ली इस समय यमुना नदी की बाढ़ से जूझ रही है। पानी का...

नव-संकल्प महासभा: चिराग पासवान ने बिहार में बदलाव का दिया संदेश

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से गुरुवार को एमआईटी कॉलेज मैदान में नव-संकल्प...

बिहार बंद के दौरान हंगामा, लालू यादव ने BJP पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में एनडीए ने गुरुवार...

NCVT ITI Result 2025 जारी, स्कोर कार्ड skillindiadigital.gov.in पर उपलब्ध

नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) ने सभी सेमेस्टर के लिए ITI Result 2025...

मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा, तिरहुत और मिथिला में बढ़ाएंगे पकड़

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच लोजपा (रामविलास) ने अपनी रणनीति को...

GST New Slab News: आम आदमी को मिला बड़ा तोहफा, अब सस्ती होंगी रोज़मर्रा की चीज़ें

दिल्ली में बुधवार को हुई 56वीं जीएसटी परिषद (GST Council) की बैठक में बड़ा...

बिहार बंद: पीएम मोदी को गाली पर भड़का एनडीए, कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

04 सितंबर 2025 को बिहार की सियासत में एक बार फिर सड़क से संसद...

Himalayan Glacier Lakes खतरे में, 400 से ज्यादा झीलें तेजी से पिघल रही हैं

भारत जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के गंभीर प्रभावों से अछूता नहीं है। हाल ही...
00:10:14

बिहार की सियासत में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की धमक पर चौकाने वाला खुलाशा

बिहार जहां राजनीति हर गली और चौपाल से निकलकर संसद तक गूंजती है। अब...
Exit mobile version