Politics

कॉग्रेस के तीनो मुख्यमंत्री ने ली पद की शपथ, सियासतदानो का लगा जमावड़ा

KKN न्यूज ब्यूरो। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कॉग्रेसी मुख्यमंत्री ने अपने पद और गोपनियता की शपथ ले ली। इस मौके पर सियासतदानो का जमावड़ा भी लगा, जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीति के बदले आयामो का संकेत दे रहा था।

https://www.youtube.com/watch?v=-ywofHF-MFw


राजस्थान में अशोक गहलोत ने ली शपथ


राजस्थान में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। जबकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समारोह में शामिल नहीं हुईं। दूसरी ओर कॉग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कॉग्रेस के अधिकांश बड़े नेता इस शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए।


मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने ली शपथ


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आदि शामिल होंगे। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, जदयू शरद गुट के शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू, सीपीआई, सीपीएम, डीएमके के स्टालिन, आम आदमी पार्टी, सहित विपक्ष के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। समारोह में कई उद्योगपति व साधु-संत सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।


छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने ली शपथ


इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेला ने मुख्यमंत्री पद व गोपनियता की शपथ ली। कॉग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित इस मौके पर बड़ी संख्या में सियासतदान जमा हुए। समझा जाता है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस समारोह की आर लेकर कॉग्रेसी खेमा में जबरदस्त उत्साह का संचार करने की कारगर रनणीति के तहत आम लोगो को भी संदेश देने की पुरजोर कोशिश की गई है।

This post was published on दिसम्बर 17, 2018 17:09

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022