चीन ने भारत को हड़काया

कहा भारत अपनी सेना हटाए वर्ना खदेड़ देंगे

चीन। भारत-चीन के बीच सीमा पर टकराव चरम सीमा को पार करने लगा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि भारतीय सैनिकों को चीनी सरजमीं से निकाल बाहर करने के लिए चीन की सेना पूरी तरह से सक्षम है। भारतीय सेना पूरे सम्मान के साथ अपने क्षेत्र लौट जाए नहीं तो चीनी सैनिक उन्हें इलाके से खदेड़ देंगे। इतना ही नही बल्कि, चीन के सरकारी अखबार ने लिखा है कि भारत अगर चीन के साथ अपने सीमा विवाद को और हवा देता है तो उसे 1962 से भी अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।