नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शाहदरा में चल रहे फर्जी शिक्षा बोर्ड का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इसके चेयरमैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार लिया है। दरअसल, वर्ष 2012 से चल रहे इस फर्जी बोर्ड का जाल देश के 17 राज्यों तक फैला हुआ है। बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली के नाम से चलने वाले इस फर्जी बोर्ड का संचालन यूपी के लखनऊ से होता था। दिल्ली के विकासपुरी में भी इसका कार्यालय था।
बतातें है कि पढ़ने में कमजोर या फेल हुए बच्चों को डिग्री व मार्कशीट मुहैया कराने के नाम यह रैकेट चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में शाहदरा का प्रशांत सोलंकी, स्वरूप नगर निवासी राजू, उत्तम नगर निवासी अल्ताफ और लक्ष्य राठौर, जनकपुरी निवासी रामदेव शर्मा व यूपी प्रतापगढ़ निवासी शिव प्रसाद पांडेय शामिल हैं। शिव प्रसाद खुद को बोर्ड चेयरमैन बताता है।
फर्जी बोर्ड की वेबसाइट पर दावा किया गया था कि इसे मानव संसाधन विकास मंत्रलय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और शिक्षा परिषद से मान्यता मिली हुई है। बोर्ड एक स्वायत्त संस्थान है।
This post was published on दिसम्बर 9, 2017 20:12
KKN गुरुग्राम डेस्क | हाल ही में तमिलनाडु के समुद्री तट पर मछुआरों के जाल… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | 14 जून, 2025 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनकी… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी की लोकप्रिय फैमिली ड्रामा “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में अब… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को NEET UG… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | कलर्स टीवी का मशहूर कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो ‘Laughter Chef Season 2’… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान ने रॉकी जैसवाल के साथ अपनी शादी के… Read More