पायलट अभिनंदन
पाकिस्तान ने गुरुवार को इस बात का ऐलान किया है कि वह भारतीय पालयट अभिनंदन को कल यानी शुक्रवार को रिहा कर देगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच शांति के लिए हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को शुक्रवार को रिहा कर देंगे। इससे पहले भारत की तरफ से पाकिस्तान को बिना शर्त उसकी हिरासत में बंद भारतीय वायुसेना के पायलट को छोड़ने की मांग की थी।
इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा, हम भारतीय पायलट को लौटाने के इच्छुक हैं, अगर इससे दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य हों और शांति स्थापित हो। यदि भारत आतंकवाद को लेकर बातचीत का इच्छुक है तो हम भी तैयार हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के कार्यकारी उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।
This post was published on फ़रवरी 28, 2019 19:03
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More