National

हैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के बाद देश में उबाल

Published by

बलात्कारियों को तत्काल फांसी देने के लिए सड़को पर निकले लोग

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। तेलंगाना के हैदराबाद-बेंगुरुरू हाईवे पर पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार और फिर पेट्रोल डालकर उसके जिंदा जला देने की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, बिहार सहित पूरे देश में लोग आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और बलात्कारियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग कर रहें। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस मामले में भारत के कानून को और ज्यादा सख्त बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे मे सवाल उठता है कि क्या भारत का कानून कठोर नहीं है? दुनिया के कौन से ऐसे देश हैं जहां बलात्कारियों के सबसे सख्त सजा मिलती है।

रेप आरोपित

संयुक्त अरब अमीरात :
संयुक्त अरब अमीरात के शरिया कानून से बलात्कारी खौफ खाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में शरिया कानून के अनुसार बलात्कार के दोषी को 80 से एक हजार तक कोड़े मारने की सजा है। बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी पाया गया तो उसे सरेआम सिर कलम दिया जाता है या जनता के सामने कोड़े मार-मारकर उसकी जान ले ली जाती है। कहा जाता है कि यहां 7 दिन में बलात्कार के दोषी को मौत के घाट उतार दिया जाता है।

सऊदी अरब :
सऊदी अरब में महिलाओं से बलात्कार की बेहद सख्स सजा का प्रावधान है। क्योंकि, यहां भी शरिया कानून लागू है। सऊदी अरब में बलात्कार के दोषी का गुप्तांग काट दिया जाता है और फिर पब्लिक के सामने सिर कलम दिया जाता है या फांसी पर लटका दिया जाता है।

इंडोनेशिया :
इंडोनेशिया में बलात्कार करने वाले का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसे नामर्द बना दिया जाता है। इसके लिए अपराधी के शरीर में इंजेक्शन से महिलाओं के हार्मोन्स डालने का प्रावधान हैं। ताकि, आरोपित जीवन प्रर्यन्त नामर्द बना रहे।

चीन :
चीन में बलात्कार के दोषी का डीएनए मैच कराया जाता है और यदि डीएनए मैच कर गया तो उसके सिर पर गोली मार दी जाती है। यहां भी बलात्कारी को सजा देने में ज्यादा समय नहीं लगता।

नॉर्थ कोरिया :
नॉर्थ कोरिया में तानाशाही शासन है ऐसे में किसी भी अपराध की सजा जल्द से जल्द मिलती है। यहां भी बलात्कार के दोषी को सीधे गोली मार दी जाती है। नतीजा, कोई भी महिला के साथ दुष्कर्म करने की जुर्रत नहीं करे।

पोलैंड :
पोलैंड में बलात्कार के दोषी को सुअरों के सामने बांधकर फेंक दिया जाता था। सुंअर उसके मांस को नोच चोकर खाते थे। लेकिन अब यहां कानून में बदलाव करने के बाद बलात्कारी को नापुंसक बनाने की सजा दी जाती है।

इराक :
इराक में बलात्कार की सजा मौत है। ईराक में बलात्कारी को पब्लिक में ले जाया जाता है। यहां पब्लिक उसे तब तक पत्थर मारती है जब तक कि आरोपित की मौत न हो जाए। अफगानिस्तान में बलात्कारियों को फांसी देने का कानून है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी बलात्कारी के लिए कड़े कानून का प्रावधान है।

भारत का कानून :
दरअसल, 2012 के निर्भयाकांड के बाद भारत के कानून में बदलाव किया गया और बच्चियों से बलात्कार करने वाले को दुनिया के कठोरतम कानून का रूप दिया गया। यहां भी बलात्कार और हत्या में मौत की सजा का प्रावधान है। लेकिन कमी इस बात कि है कि यहां केस इतना लंबा खिंचता है कि मौत की सजा पाने वाली दोषी भी सालों साल जेल में गुजार लेते हैं। कई मामलों में तो छह महीने में ट्रायल तक पूरा नहीं होता। यही कारण है लोग यहां कानून से ज्यादा खौफ नहीं खाते। निर्भयाकांड के 7 साल गुजर जाने के बाद आज भी दोषियों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Published by
Tags: Rape

Recent Posts

  • Muzaffarpur

बिहार में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 5:26 अपराह्न IST
  • Crime

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More

अगस्त 22, 2025 5:13 अपराह्न IST
  • Society

Neuroscientist के सुझाए 5 Tips: सपनों को हकीकत बनाने का विज्ञान

आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More

अगस्त 22, 2025 4:59 अपराह्न IST
  • Politics

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 4:23 अपराह्न IST
  • New Delhi

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया: ‘फीडिंग ज़ोन से मिलेगी राहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More

अगस्त 22, 2025 4:04 अपराह्न IST
  • Politics

विजय ने मदुरई ईस्ट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, DMK-BJP पर बोला हमला

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More

अगस्त 22, 2025 3:50 अपराह्न IST