नई दिल्ली। सचिन तेंडुलकर की आबाज हंगामे की भेंट चढ़ गई। वह खेल का अधिकार मुद्दे पर राज्यसभा में अपनी राय रखने वाले थे। अब इसको लेकर हंगामा मची है। प्रतिक्रियाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंध्रप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी के बयान ने इसे और हवा दे दी है। रेणुका चौधरी ने कहा कि भारत रत्न मिलने से क्या आपको बोलने का लाइसेंस मिल गया है?
बतातें चलें कि सचिन को कांग्रेस ने ही राज्यसभा में लाया है। वह गुरुवार को खेल का अधिकार मुद्दे पर अपना विचार रखने के लिए उठे थे। इस बीच ऊपरी सदन में सरकार पर हमलावर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे थे। इस बीच, कांग्रेस सदस्य रेणुका चौधरी यह कहते हुए सुनी गईं कि भारत रत्न मिलने से क्या संसद में बोलने का लाइसेंस मिल जाता है।
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के बार-बार आग्रह करने पर भी विपक्ष शांत होने तैयार नहीं था, लिहाजा राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा था। ऐसे में सचिन को बोलने का मौका ही नहीं मिल पाया था। विपक्ष के इस रवैये की काफी आलोचना होने लगी। सपा सांसद जया बच्चन ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘सचिन तेंडुलकर ने भारत के लिए वैश्विक स्तर पर ख्याति अर्जित की है। यह बड़े ही शर्म की बात है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।
This post was published on दिसम्बर 22, 2017 14:09
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More