KKN Special

सूख चुकी आंखों से टपकता हुआ दर्द किसका है

आखिर कब तक छलनी होता रहेगा मां का कलेजा

मदर्स डे स्पेशल

कौशलेन्द्र झा

स्थान- पुलवामा, कुलगाम और शोपियां सहित दक्षिण कश्मीर का पुरा इलाका। एक तरफ, हाथो में बंदूके थामें भारतीय सेना के जवान। तो दूसरी ओर घात लगाए पाक प्रशिक्षित आतंकी। … और गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पल भर में ढ़ेर होती जिंदगी। आखिर, इनकी भी तो माएं होंगी। गोली, इसके सीने पर लगे या उसके सीने पर। छलनी तो मां का ही कलेजा होता होगा।
दुनिया भर में मदर्स डे की धूम मची है। फिर वह कौन है, जो किसी मां के दर्द की परवाह किये बिना उसके कलेजे के टुकड़ो को उकसा रहा है? उनके हाथो में बंदूके थमा रहा है और फिर किसी मां से उसका बेटा छिन लेने को जेहाद बता रहा है‌? क्या कभी आप ऐसे किसी मां से मिलें हैं, जिनके कलेजे के टुकड़े को बेवजह, अकारण की छिन लिया गया हो? क्या कभी आप उन मां के आंखों में झांके है, जिसे आज भी अपने लाडले के घर लौटने का इंतजार है? जिसकी सूख चुकी आंखों से दर्द टपकता है।
मदर्स डे के मौके पर शुभकामनाओं का स्वांग रचने से कुछ नही होगा। समय आ गया है कि इस विषय को लेकर पुरे दुनिया में गंभीरता से मंथन होना चाहिए। जब सभी धर्मो में मां को सर्वोपरी बताया गया है। फिर उसी मां से, उसके कलेजे का टुकड़ा छिन लेना, कौन सा धर्म है? क्या इस पर मिल बैठ कर विचार नही होना चाहिएं? क्रांति के महान जनक कार्ल मार्क्स ने लिखा है कि क्रांति का सबसे पहला उद्गम स्थल मनुष्य के विचारो से होता है। तो क्या आज मदर्स डे के मौके पर हमे वैचारिक क्रांति के लिए खुद को तैयार करने का संकल्प नही लेना चाहिए? क्या पुरे विश्व में इसको लेकर जोरदार बहस नही होना चाहिए। यदि हां, तो यही होगा सच्चे अर्थो में मदर्स डे का वास्तविक औचित्य। वर्ना, साल में एक बार मां को याद कर लेने भर से किसी का कुछ भी, भला नही होने वाला है।

This post was published on मई 14, 2017 11:54

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022