KKN Special
मायानगरी के लिए शाही लीची का खेप रवाना
दिल्ली, मुंबई सहित पुरे देश में मुजफ्फरपुर के लीची की धूम
मुजफ्फरपुर। दिल वालो की शहर दिल्ली हो या मायानगरी मुंबई। मुजफ्फरपुर के शाही लीची का जलबा इस वक्त पुरे देश में धूम मचा रहा है। पिछले कुछ वर्षो में विदेशो में भी मुजफ्फरपुर के लीची की मांग बढ़ी है। बहरहाल, सोमवार को पवन एक्सप्रेस से पांच सौ कार्टून लीची मुंबई भेजी गई है। इससे पहले रविवार को भी दो सौ कार्टून लीची पवन एक्सप्रेस से मुंबई भेजी गई थी। जानकार बतातें हैं कि बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन पांच सौ कार्टून लीची दिल्ली जा रही है। बतातें चलें कि दिल्ली के लीची मंडी से शाही लीची को देश के अन्य भागो में सप्लाई होती है। वर्षा होने के बाद से बड़ी संख्या में व्यपारी व किसान लीची लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने लगे हैं। हालांकि, अन्य वर्षो की तुलना में इस वर्ष रेलवे की ओर से पर्याप्त सुविधा नहीं दिए जाने से किसान व व्यापारियों में असंतोष गहराने लगा है। मुजफ्फरपुर के स्थानीय बाजार में भी लीची मिलने लगा है।
This post was published on मई 15, 2017 23:27
Recent Posts
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More