भारत में प्राय: सभी जगह पाये जाने वाला लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कुछ लोग इसे कद्दू व काशीफल के नाम से भी जानतें
1. बालों को सफेद होने से बचाता है: रोजाना सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. टेंशन कम करता है: आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में काम के टेंशन से बच पाना मुश्किल है। साथ ही खराब खानपान इसे दुगना कर देती है। लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश रखने का काम करती है, जिससे तनाव से राहत मिलती है। इसके साथ ही कई सारे न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदरूनी रूप से स्ट्रांग रखते है, जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
3. वजन कम करने में मददगार: जल्द-से-जल्द वजन कम करना चाहते हैं, तो लौकी का सेवन बहुत ही बेहतरीन उपाय हैं। क्योंकि, इसमें 96% पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होती है। फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होने से जल्द भूख नही लगती है और पेट भरा-भरा सा रहता है।
4. पाचन में बेहतर: कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
5. मूत्र संबंधी रोगों में फायदेमंद: लौकी खा कर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रहे जलन की समस्या को दूर करता है। जलन का मुख्य कारण पेशाब में एसिड की मात्रा का ज़्यादा होना है। इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस या सब्ज़ी खाना बहुत ही लाभकारी होता है।
6. तरोताज़ा रखता है-खीरे की तरह लौकी में भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करती हैं। सिर्फ़ एक ग्लास लौकी का जूस पीने से सोडियम की कमी, मोटापे की समस्या, सूरज की रोशिनी में प्यास लगने की समस्या दूर हो जाती है। घंटो तक धूप में ट्रेवल करने वालो को लौकी का जूस ज़रूर पीना चाहिए।
7. कोमल और खूबसूरत स्किन के लिए: लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता हैं, जिससे चेहरे पर धूप, धूल और पोल्यूशन से होने वेल मुहांसे से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा खूबसूरत और कोमल बनी रहती है।
8. नींद ना आने की समस्या से राहत: काम के चलते और बिज़ी शेड्यूल के चलते, लोग नींद से समझौता करने लगते हैं। जो पहले तो ठीक लगता है, लेकिन बाद में नींद न आने की समस्या बन जाती है। मोटापा, डिप्रेशन आदि बीमारिया इन्ही के चलते होने लगती है। इसे दूर करने के लिए लौकी के जूस में तिल का तेल मिला कर पीने से काफी राहत मिल सकता है।
This post was published on मई 15, 2017 16:33
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More