कौशलेन्द्र झा
मीनापुर। मीनापुर में मानव श्रृंखला की लम्बाई और इसमें शामिल लोगो की संख्या को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी है। आपको बतातें चलें कि बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने सरकार को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें बताया गया है कि मीनापुर में 51. 5 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला में करीब 1 लाख 2 हजार 857 लोगो ने हिस्सा लिया।
सरकारी रिपोर्ट पर भड़के विधायक
सरकार को भेजी गयी इस रोपोर्ट से भड़के विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि बमुश्किल दस किलोमीटर लम्बी लाइन को 51 किलोमीटर और दस हजार से भी कम लोगो को एक लाख से अधिक बता कर प्रशासन ने सरकार को गुमराह किया है। विधायक ने दावा किया है कि मानव श्रृंखला में आमलोगो के शामिल नही होने की कारणो की गहराई से पड़ताल होनी चाहिए। राजद किसान प्रकोष्ठ के नेता सच्चिदानंद कुशवाहा, छात्र नेता अमरेन्द्र कुमार और मुखिया संघ की अध्यक्ष नीलम कुमारी ने आज के मानव श्रृंखला को पूरी
सत्ता पक्ष ने बताया सफल
इस बीच सत्ता पक्ष के नेताओं ने मानव श्रृंखला को सफल होने का दावा किया है। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता दिनेश प्रसाद, मछुआ आयोग के उपाध्यक्ष कुमार मणिभूषण निषाद, प्रमुख राधिका देवी, उपप्रमुख रंजन सिंह, जदयू के अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, रामकुमार साह, पूर्व प्रमुख महावीर राम, मिथलेश यादव, वीणा देवी, मो. सदरूल खान, नीरज कुमार आदि ने मानव श्रृंखला को सफल बताया है।
दस रोज पहले ही करा लिया गया हस्ताक्षर
सूत्रो से खबर मिली है कि मीनापुर में मानव श्रृंखला को सफल बताने वाली रिपोर्ट दस रोज पहले ही बन कर तैयार हो चुकी थी। इसके लिए बीडीओ के निर्देश पर सरकारी कर्मियों ने पिछले दस रोज से गांव गांव घूम कर लोगो से हस्ताक्षर ले रहे थे और इसी हस्ताक्षर को आधार बता कर एक लाख से अधिक लोगो के मानव श्रृंखला में शामिल होने का रिपोर्ट सरकार को भेज दिया गया है।
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More