Home Jammu & Kashmir बडगाम और पुलवामा में फिर मुठभेड़

बडगाम और पुलवामा में फिर मुठभेड़

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में आतंकियो की हरकत थमने का नाम ही नही ले रही है। हालांकि, सुरक्षा बलो की जबरदस्त मुस्तैदी का खामियाजा अब आतंकियो को उठाना पड़ रहा है। फिलहाल, बडगाम और पुलवामा में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। बडगाम के छादूरा में जुहामा इलाके में पुलिस पार्टी पर आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। इधर, दूसरी एनकाउंटर पुलवामा में भी होने की खबर है।

https://youtu.be/14Irjby80Fs

बताया जा रहा है कि बडगाम में आतंकियों की संख्या दो से तीन है और इस एनकाउंटर में एक आतंकी को सुरक्षा बलो ने मार गिराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों को बडगाम के रेदबाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और सुरक्षाबलों ने यहां पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया। सर्च ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की गई और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version