Health

शादी की वर्षगांठ पर पति को तोहफे में दिया किडनी

नई दिल्ली। सावित्री की कथा तो आपने सुना ही होगा, जो सतयुग में अपने पति की प्राण बचाने के लिए यमराज से टकरा जाती है। किंतु, अब कलियुग में अपने पति को बचाने के लिए खुद की जिन्दगी को दाव पर लगाने वाली पत्नियां इन दिनो सुर्खियों में है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन पुरूषों को उनकी पत्नियों ने जीवनदान दिया है। वह भी शादी के वर्षगांठ के मौके पर। इसे आप पत्नी के द्वारा दी गई किडनी का तोहफा भी कह सकतें हैं। बहरहाल, यह अनोखा तोहफा इन दिनो चर्चा में हैं।
ऐसे हुआ किडनी का ट्रांसप्लान्टेशन
दिल्ली के निजी अस्पताल पुष्पावती सिंघानिया हास्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुर्दा प्रतिरोपण के जरिए जीवनदान पाने की आशा में आये तीन पुरूष चिकित्सकीय कारणों से अपनी-अपनी पत्नियों की किडनी प्राप्त नहीं कर सकते थे। लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ और डॉक्टरों के माध्यम से तीनों की पत्नियों को पता चला कि वह भले ही अपने-अपने पति को अंगदान नहीं कर सकती हैं, लेकिन अगर एक-दूसरे की मदद करें तो वह अपने पतियों की जीवन रक्षा कर सकती हैं।
14 घंटे तक चली सर्जरी
डॉक्टरों द्वारा लगातार 14 घंटे में की गयी तीन सर्जरियों में दिल्ली निवासी सना खातून ने अजय शुक्ला को अपनी किडनी दान की। जबकि उनके पति मोहम्मद उमर युसुफ की जान मधुबनी निवासी लक्ष्मी छाया का गुर्दा बचाया। वहीं छाया के पति कमलेश मंडल को शुक्ला की पत्नी माया शुक्ला ने अपनी किडनी दान में दे दिया। तीनों की सर्जरी आठ जुलाई को अस्पताल के गुर्दा प्रतिरोपण विभाग के प्रमुख डॉक्टर पीपी सिंह की टीम ने सुबह आठ बजे से रात दस बजे के बीच की। इस टीम में सात सर्जन, छह एनेस्थिसिया विशेषज्ञ, 18 स्टाफ नर्स और 20 ओटी तकनीकी विशेषज्ञ शमिल रहे।

This post was published on जुलाई 12, 2018 21:23

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022