Health

प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन बनाने का कारखाना मिला

बिहार। राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन बनाने का एक कारखाना मिला है। यह इंजेक्शन मछुआटोली स्थित एक फैक्ट्री में बनता था। हालांकि फैक्ट्री मालिक का दावा है कि उसके पास औषधि प्रशासन का लाइसेंस है। बतातें चलें कि यह इंजेक्शन प्रसव के समय दिया जाता है। भारत सरकार ने 2014 में ऑक्सीटोसिन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। खास करके दुधारू मवेशियों में इंजेक्शन देने पर प्रतिबंध है।

हालांकि, कुछ लोग ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को मवेशियों में दूध उतारने के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल करने लगे है। इसके अलावा फल और सब्जियों के अधिक उत्पादन के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पदार्थों के सेवन से लोगों के शरीर में ऑक्सीटोसिन की मात्रा आ जाती है, जो काफी हानिकारक है।
पुलिस के द्वारा की गई आरंभिक छानबीन में पता चला है कि इंजेक्शन आसपास की किराना दुकान पर मिलता था। किराना और दवा दुकानों के अलावा खटालों में भी चोरी-छिपे इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए कीमत के 40 डिब्बे से अधिक इंजेक्शन बरामद किया है। बहरहाल, इंजेक्शन कहां-कहां और किसे दिया जाती है, इसकी भी छानबीन की जा रही है।

This post was published on जनवरी 6, 2018 14:43

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022