KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में अभी तक 64 लोगो में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से अकेले सीवान के 29 लोग शामिल है। हालांकि, इसमें से पांच ठीक भी हुयें है। लिहाजा, सीवान को बिहार का वुहान कहा जाने लगा है। सरकार ने सीवान को कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करके जिला को सील कर दिया है।
पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती सीवान की एक संदिग्ध महिला मरीज अस्पताल से भाग गई है। संदिग्ध के अस्पताल से भागने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मरीज की तलाश शुरू कर दी है। किंतु, रविवार की दोपहर बाद तक उसका पता नहीं चल सका है। इस बीच सरकार ने एहतियातन शहर और ग्रामीम क्षेत्रों की कई सड़कों को सील कर दिया गया है।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर 64 हो गई है। इनमें सीवान के 29 मामले शामिल हैं। बिहार में कोरोना के इस हॉटस्पॉट पर राज्य सरकार की खास नजर है। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सीमाएं सील कर दी गईं हैं तथा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कई सड़कों को ग्रामीणों ने बांस-बल्ला बांध कर स्वयं से सील कर दिया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। शहर के पुरानी बाजार, पुरानी मस्जिद, काजी बाजार की ओर जाने वाली सड़क को भी ग्रामीणो ने बांस-बल्ला से घेर कर सील कर दिया है।
This post was published on अप्रैल 12, 2020 15:43
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More
चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More
Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More