अमेरिका। वैज्ञानिको ने एक बार कुदरत को चुनौती दी है। वह भी एक 25 साल पुराने भ्रूण से बच्चा पैदा करके। दरअसल, अमेरिका में एक महिला ने 25 साल पुराने एक भ्रूण से एक स्वस्थ शिशु को सफलतापूर्वक जन्म देकर कुदरत के नियमो को ठेगा दिखा दिया है। यह मानव का सबसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया भ्रूण था। यूएस नेशनल इम्ब्रायो डोनेशन सेंटर की मेडिकल निदेशक जेफरी कीनन ने बताया कि पिछले महीने शिशु का जन्म हुआ, जिसका नाम एम्मा रेन गिब्सन है। इससे पहले 20 साल पुराने भ्रूण से बच्चे का जन्म कराया जा चुका है।
फ्रोजेन भ्रूण से 25 नवंबर को 3.08 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चे की लंबाई 20 इंच थी। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। टीना ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, मेरी उम्र भी 25 साल ही है। मैं और यह भ्रूण दोस्त हो सकते थे। मुझे बस एक बच्चा चाहिए था। मैं वर्ल्ड रिकार्ड बनने या नहीं बनने की परवाह नहीं करती हूं। टीना ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसके पति सिस्टिक फायब्रोसिस से पीड़ित थे। इसमें पुरुष की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। इस बीच टीना के पिता ने भ्रूण गोद लेकर उससे बच्चा पैदा करने की सलाह दी।
This post was published on दिसम्बर 21, 2017 12:40
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More