Home Entertainment किंग खान व क्रिकेट के भगवान का ट्वीट रिलेशन

किंग खान व क्रिकेट के भगवान का ट्वीट रिलेशन

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान व क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बीच हुआ हालिया ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। बॉलीवुड किंग खान ने मास्टर ब्लास्टर को उनकी फिल्‍म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ के लिए भावनाओं से भरीं शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि ‘मेरा मानना है कि जब-जब आप सफल होंगे तब-तब मैं भी कामयाबी हासिल करूंगा और अगर आप अच्छा नहीं कर पाये तो मैं भी फेल हो जाऊंगा। दुनिया के करोड़ों लोगों की तरह मुझे भी अपने प्रेरणास्त्रोत की कमी महसूस होती है। ऑल द बेस्ट’
इसके तुरंत बाद तेंदुलकर ने भी दिल जीतने वाला ट्वीट करके जवाब दिया। तेंदुलकर ने शाहरुख की पोस्ट को टैग करते हुए लिखा ‘जिंदगी में हार न होती, तो कोई कभी जीतता नहीं और कुछ भी सीखता भी नहीं। करोड़ों की तरह ही आपके शब्दों ने छू लिया, लव यू।’ दरअसल, सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ 26 मई को रिलीज होने वाली है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version