कोरोना वायरस फिल्म का पोस्टर
कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार हुआ है। भारत में भी इसके संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कोरोना वायरस पर एक फिल्म बना डाली है। फिल्म का नाम है कोरोनावायरस और इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इसके ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर कर राम गोपाल वर्मा ने बताया कि, यह फिल्म लॉकडाउन के दौरान शूट की गई है।
यह फिल्म तेलुगू भाषा में बनाई गई है। 4 मिनट के ट्रेलर में एक परिवार को दिखाया गया है। इसमे परिवार की एक लड़की अचानक बीमार पड़ जाती है। इससे पूरे परिवार में डर का माहौल बन जाता है। बेटा अपने पिता से कहता है कि, उसकी बहन पूरी रात खास रही थी। इस पर पिता बोलता है कि, यह सिर्फ एक साधारण खांसी है, लेकिन दवा लेने के बावजूद भी लड़की की खांसी नहीं रुकती है। यहीं से कहानी आगे बढ़ती है और घर के सभी लोग तनाव में नजर आते हैं।
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह रहा कोरोना वायरस फिल्म का ट्रेलर। इसकी कहानी लॉकडाउन पर आधारित है और फिल्म भी लॉकडाउन के दौरान ही शूट हुई है। मैं यह साबित करना चाहता था कि, कोई हमारे काम को नहीं रोक सकता है चाहे वह भगवान हो या फिर कोरोना।’
This post was published on मई 27, 2020 12:04
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More