पाकिस्तान। पाकिस्तान से करणी सेना के लिए झटका देने वाली खबर आई है। पाकिस्तान से संजय लीला भंसाली के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, पाक के सेंसर बोर्ड ने पद्मावत फिल्म को U सर्टिफिकेट देने का फैसला किया है। यानी वहां अब यह फिल्म बिना किसी विरोध के दिखाई जाएगी और वह भी बिना किसी कट किये हुए।
इस बीच फिल्म पद्मावत को लेकर देशभर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के पहरे के बीच गुरुवार को फिल्म को भारत के 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज कर दिया गया। हालांकि देश के 4 राज्यों के मल्टीप्लेक्स और थिएटर मालिकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की।
हालांकि, पाकिस्तान के कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स को आशंका थी कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की नेगेटिव छवि दिखाई गई है। जिससे फिल्म का विरोध हो सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस्लामाबाद के मोबाशिर हसन ने कहा- आर्ट, क्रिएटिविटी और हेल्दी एंटरटेनमेंट को लेकर सेंसर बोर्ड बायस्ड नहीं है। बता दें कि भारतीय सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम बदलने के साथ ही पांच जरूरी बदलावों के साथ इसे रिलीज करने की अनुमति दी थी।
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More