ऋषि कपूर को खोना कपूर खानदान सहित पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए सदमा सा रहा। उनके जाने के बाद बहुत से सेलेब्स ने उनकी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हे याद किया। उनकी बहुत सारी तस्वीरें सशल मीडिया पर वायरल भी हुई। इसी बीच करीना कपूर खान भी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर उनकी यादें ताजा कर रही हैं। करीना लगभग रोज ऋषि कपूर की पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें याद कर रही हैं। हाल ही में करीना ने ऋषि कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में उनके माता-पिता बबीता कपूर और रणधीर कपूर के साथ आरडी बरमन नजर आ रहे है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा कि, “चाचू आपको कोई रिप्लेस नहीं कर सकता” ।
इस फोटो में बबीता कपूर ने आरडी बरमन का हाथ पकड़ा हुआ है। साथ ही रणधीर कपूर और ऋषि कपूर उनके दोनों तरफ खड़े नजर आ रहे हैं और चारो कैमरे की ओर देख कर मुस्कुरा रहे है।
ऋषि कपूर के निधन के बाद करीना ने इससे पहले अपने ससुर मंसूर अली खान पटौदी के साथ भी उनकी एक फोटो शेयर की थी। उस तस्वीर में दोनों ही क्रिकेट के मैदान में बातचीत करते नजर आ रहे थे। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, “ये दो टाइगर्स हैं”।
इसके अलावा करीना अपने पिता और ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर की थी, जिसे शेयर करते हुये उन्होंने लिखा था कि, “मैं केवल दो ही शानदार लड़कों को जानती हूं, पहले पापा और दूसरे चिंटू अंकल”।
This post was published on मई 7, 2020 16:47
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की अधिकांश… Read More