पूजा श्रीवास्तव
नवादा। बिहार के नवादा में इंटरमीडियट की पहली पाली की परीक्षा शुरू होते ही बायोलॉजी का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने लगी।
इसमें आब्जेक्टिव टाइप के सवालों को वायरल किया गया था। पहली पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे समाप्त हुई। इसके बाद जब वायरल सवालों से असली सवाल का मिलान किया गया तो दोनों हुबहू मिले। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर नजर रखने की बात कही गई थी। बावजूद पेपर वायरल हो गया। इस बीच डीएम कौशल कुमार ने शहर के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक वीडियोग्राफर को चिट देते पकड़ा गया।
इस बीच बोर्ड अध्यक्ष ने दावा किया है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। परीक्षा शुरू होने के दो घंटे बाद प्रश्न बाहर आये थे। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जांच की गई है। शरारती लोगों ने किया है।
This post was published on फ़रवरी 6, 2018 20:56
क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More
यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More
रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More
पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More
क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More
बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More