Edited with Nokia Image Editor 2.7.4
मुजफ्फरपुर। मीनापुर पंचायत समिति की शनिवार को हुई बैठक को निरस्त करने के लिए प्रमुख द्वारा बीडीओ को पत्र लिखने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जारी गतिरोध के बीच भाकपा ने आंदोलन करने की चेतावनी देकर पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।
भाकपा के वरिष्ट नेता पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा ने पंचायत समिति की बैठक को निरस्त कर नए सिरे से बैठक करने के लिए प्रमुख के द्वारा बीडीओ को पत्र लिखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने बताया कि मीनापुर में शिक्षक नियोजन फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने के लिए बैठक को निरस्त करने की साजिश रची जा रही है। यदि, बैठक में लिए गये निर्णय को अमली जामा नहीं पहानाया गया तो भाकपा शीघ्र ही इसको लेकर आंदोलन करेगी।
विदित हो कि मीनापुर में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक में फर्जी नियोजित 98 प्रखंड शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया था। इसी के बाद से प्रमुख खेमा बैठक को निरस्त करने की मांग पर अड़ा हुआ है। पूर्व में फर्जी नियोजन के आरोप में मीनापुर के 144 शिक्षकों पर पहले से एफआईआर दर्ज है। इसमें 98 प्रखंड शिक्षक व 46 पंचायत शिक्षक शामिल हैं। फर्जीवाड़े में चिह्नित पंचायत शिक्षक को बर्खाश्त करने के लिए पहले ही पत्र जारी हो चुका है। जबकि, फर्जी नियोजन के आरोप में चिन्हित 98 प्रखंड शिक्षक को प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के द्वारा बर्खाश्त करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद से से ही मीनापुर में घमासान शुरू हो गया है।
This post was published on नवम्बर 14, 2017 11:13
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More