बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा देने वाले 15.29 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज यानी मंगलवार को जारी करेगा। बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे मैट्रिक परीक्षा, 2020 के नतीजे की घोषणा करेगा। कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से इस परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक के नतीजे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://onlinebseb.in तथा http://biharboardonline.com पर देख सकेंगे।
आनंद किशोर ने बताया कि, रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा के द्वारा की जाएगी। इस मौके पर आर.के. महाजन, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15.29 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 7.83 लाख छात्राएं थीं। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं।
24 मार्च को ही बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था। बोर्ड की योजना, अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की थी। लेकिन, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को रोक दिया गया था। इसके बाद 6 मई से फिर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया।
This post was published on मई 26, 2020 11:02
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More