इमरान खान
अन्तराष्ट्रीय आतंकवाद की जननी और अपने पड़ोसियों को परमाणु बम की धमकी देने वाला पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर है। पहले से कर्ज में डूबे पाकिस्तान को यदि दो महीने के भीतर और कर्ज नहीं मिला तो वह दिवालिया हो जायेगा। यह कोई विरोधियों का आरोप नहीं बल्कि, स्वयं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कबूलनामा है। पीएम श्री खान ने कहा कि अगर हमारी सरकार को अगले दो माह में कर्ज नहीं मिला तो पाकिस्तान भयंकर रूप से दिवालिया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विदेशी कर्ज की रकम को 36 खरब रुपये पहुंचा दिया था।
ऋण के मुद्दे पर स्वयं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के पास जाने पर वास्तविक मुद्दा ऋण को लेकर कुछ नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने कहा कि हम कुछ अन्य स्रोतों के माध्यम से भी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि हमें सऊदी अरब और चीन से अच्छे संदेश मिल रहे हैं। वित्तीय सहायता के लिए दोनों देशों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।
This post was published on अक्टूबर 21, 2018 19:01
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More