बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की मुख्य बातें

आर्थिक सर्वेक्षण

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी सोमवार को विधान मंडल में बिहार की 13वीं आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश कर दी। इसमें बिहार की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2017-18 में 9.9 प्रतिशत से बढ़कर 11.3 फीसदी बताई गई है। जबकि दोनों ही वर्षो में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है।


बिहार का आर्थिक दस्ताबेज


गौरतलब है कि राज्य सरकार वर्ष 2006-07 से प्रति वर्ष राज्य की वित्तीय गतिविधियां, हालात और प्रगति पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रति वर्ष बजट सत्र के पहले दिन विधान मंडल में प्रस्तुत करती है। यह एक ऐसा आर्थिक दस्तावेज होता है जो न केवल राज्य की वित्तीय स्थिति व प्रगति को दर्शाता है, बल्कि बिहार की आर्थिक स्थिति पर शोध, अध्ययन करने वालों को भी दिशा-निर्देश भी देता है।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply