Crime

मोकामा में डेटोनेटर बिस्फोट में युवक की मौत

मोकामा। मोकामा के कन्हाईपुर में टेस्टिंग के दौरान डेटोनेटर फट जाने से एक युवक की मौत हो गई है। वही, तीन अन्य के घायल होने की सूचना है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। धमाके के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस इसलिए भी ज्यादा सतर्क है, क्योंकि क्षेत्रीय विधायक दो दिनों के दौरे पर हैं। पुलिस किसी खतरनाक साजिश के मद्देनजर भी जांच कर रही है
आज सुबह खेत जा रहे एक किसानों की नजर युवक के क्षत-विक्षत लाश पर पड़ी। विस्फोट के कारण युवक के पीठ का हिस्सा उड़ गया था। घटनास्थल से डेटोनेटर बम में इस्तेमाल होने वाले तार, फ्यूज, टेस्टर व काले रंग का फटा बैग मिला है। युवक ने जींस, शर्ट और सैंडल पहनी रखी थी। गले में हनुमानजी का लॉकेट भी है।
एक ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि धमाका होने के कुछ देर बाद बगीचा से चार युवक दौड़कर भागे थे। उसमें से तीन घायल थे। उनको लगा कि युवकों ने आपस में मारपीट की होगी। बतातें चलें कि आमतौर पर डेटोनेटर बम का इस्तेमाल नक्सली करते हैं। मोकामा में डेटोनेटर बम मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। बम की टेस्टिंग करने वाले युवकों की टोली में कौन लोग थे? पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल बन गया है। बहरहाल, डेटोनेटर बम मिलने से नक्सली कनेक्शन की आशंका बलबती हो गयी है।

This post was published on नवम्बर 21, 2017 19:15

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022